प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 15 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव निवासी मनीष कुमार शुक्ल ने पुलिस को तहरीर दी। 13 अप्रैल की रात करीब 11 बजे रात को वह बाइक से ऊंचाहार से घर लौट रहा था। जैसे ही वह शुकुलपुर हाईवे की सर्विस लेन सड़क पर पहुंचा। पिकअप चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। मनीष ने चालक से टक्कर मारने की वजह पूछी तो वह हाथापाई करने लगा। इसी बीच पड़ोस का रहने वाला ज्ञान पहुंचा और मारपीट करने लगा। पीड़ित मनीष कुमार शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक वीरेन्द्र सिंह, ज्ञान सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- मारपीट में दो लोग घायल यह भी पढ़ें- खड़ंजा उखाड़ने के विवाद मे मारपीट यह भी पढ़ें- गाड़ी का शीशा तोड़ने का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...