पिकअप से छह पशु बरामद, चालक हिरासत में
सोनभद्र, मई 6 -- विण्ढमगंज। स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के रीवा-रांची मार्ग से मंगलवार की रात पिकअप में लदे छह पशुओं को बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। विण्ढमगंज पुलिस के अनुसार पशुओं से लदे पिकप को कब्जे में ले लिया गया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया वध के लिए पश्ुाओं की तस्करी करने का मामला सामने आ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.