सोनभद्र, दिसम्बर 4 -- बभनी। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण धान, लोहा, कोयला, सीमेंट, सरिया का अवैध कारोबार धड़ल्ले से बिचौलिए की मदद से हो रहा है। इन दिनों सस्ते दर पर धान खरीद कर रात के अंधेरे में और सुबह धड़ल्ले से बेरोकटोक धान का खेप छत्तीसगढ़ भेजा जा रहा है। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं व्यापारी मोटी रकम कमा रहे हैं। बभनी क्षेत्र छत्तीसगढ़ सीमा से सटा होने के कारण अवैध काऱोबार का अड्डा बना हुआ है। छत्तीसगढ़ प्रान्त से आने वाला सरिया, सीमेंट, कोयला का अवैध कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। इन दिनों व्यापारियों को किसानों से अच्छी आमदनी हो रही है। क्षेत्र में असमय भारी बारिश के कारण धान खराब हुआ, जिसका भरपूर फायदा व्यापारी उठा रहे हैं। किसानों से 10 रुपये धान खरीद कर मिलावट कर छत्तीसगढ़ प्रान्त में दूने दाम पर बेच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.