गंगापार, फरवरी 10 -- कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के तरांव गांव के पास नैनी केडीटी सेल्स के प्रमोटर तेजस जायसवाल के ड्राइवर हिमांशु की ओर से छोटी पिकअप में लादकर गद्दा और तकिया कोरांव किसी दुकान पर भेजा जा रहा था। अचानक वाहन में आग लग गई। उसमें लदा लगभग 20 हजार का गद्दे और तकिये सहित पिकअप जल गया। जानकारी पाकर पहुंचे फायर ब्रिगेड वाहन सहित इंस्पेक्टर कोरांव राकेश कुमार वर्मा के सहयोग से आग को बुझाया जा सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...