बस्ती, जनवरी 6 -- बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र से गृह स्वामी के सोते समय दरवाजे पर बंधी दो भैंस चोरी हो गई। पिकअप से आए चोर भैंस को लादकर भाग गए। मामला सोहगिया गांव का है। पिकअप की आवाज सुनकर गृह स्वामी ने उसका पीछा भी किया। मामले की शिकायत उन्होंने 112 डायल कर किया। थानाक्षेत्र के सोहगिया गांव निवासी शंकर प्रजापति के घर के सामने बने पशुशाला से दो भैंस चोरी हो गई। आधी रात के बाद पिकअप से आए चोरों ने दोनों भैंस को लाद लिया और गृह स्वामी के जागने पर भाग निकले। 112 पर पुलिस को सूचना देकर पीड़ित ने काफी खोजबीन की। लेकिन पशु चोरों का कुछ अता-पता नहीं लगा। पीड़ित ने बताया कि रोज की तरह जानवरों को घारी में बांधकर सो गए थे। पिकअप की आवाज सुनकर जागा तो भैंस चोरी मिली। इस बाबत थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.