मोतिहारी, फरवरी 11 -- बंजरिया। बंजरिया के दरोगा टोला स्थित एन एच किनारे फ्लाई ओवर पर मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया है । दुर्घटना पिकअप और मोटरसाइकिल के बीच हुई है । हादसा के बाद सड़क जाम हो गया। पिकअप सिंघिया के तरफ से आ रहा था । जबकि बाइक सवार फ्लाई ओवर के नीचे से जा रहा था । दुर्घटना फ्लाई ओवर पर चढ़ने के दौरान हुई है। घायल बाइक सवार दरपा थाना क्षेत्र के लोडीया का सोनू कुमार( 28) है । स्थानीय लोगों के सूचना पर 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली । स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल टोटो गाड़ी पर घायल को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले जाया गया । हादसा के बाद सड़क जाम हो गया। पुलिस व लोगों के सहयोग से यातायात को फिर से चालू कराया गया है । वही पिकअप गाड़ी मौके से अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया है । स्थानीय लोगों ने ब...