सासाराम, अप्रैल 29 -- संझौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम मुख्य पथ पर ब्लॉक गेट के सामने बुधवार को पिकअप व ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज रफ्तार में आ रही पिकअप अचानक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पिकअप व ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...