सहारनपुर, मार्च 6 -- गंगोह। गंगोह-तीतरो रोड पर गांव झाड़वन के पास गुरुवार देर रात बोलेरो पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में पिकअप चालक सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पशु व्यापारी आसिफ और तारिक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि चालक सद्दाम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग मेरठ के लक्खीपुर, लिसाड़ी गेट से गंगोह पशु खरीदने आ रहे थे। तीतरो पुलिस को पिकअप में सवार व्यापारियों के पास से लगभग 20 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। तीतरो पुलिस ने चावल से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्...