पिकअप व कार के बीच जोरदार टक्कर, कोई हताहत नहीं
दुमका, अगस्त 23 -- जामा, प्रतिनिधि। दुमका-गोविंदपुर हाईवे पर जामा थाना क्षेत्र के तेलियापहाड़ी गांव के समीप शनिवार को पिकअप व चार पहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन सड़क पर ही पलट गया, जबकि कार के अगले हिस्से में भी काफी क्षति हुई और उसका अगला चक्का ब्लास्ट कर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फोर्ड कार का नंबर जे एच 10 डीके 0951 बताया जा रहा है, जबकि पिकअप वैन का नंबर जे एच 10 जीएच 0783 बताया गया है। बताया गया कि पिकअप वाहन रांची से सामान लेकर दुमका की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेलियापहाड़ी गांव के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.