नवादा, मार्च 31 -- नवादा/रजौली, हिप्र/निसं अंतरराज्यीय सीमा पर रजौली में स्थित चितरकोली समेकित जांच चौकी पर वाहनों की जांच के दौरान मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब व बीयर बरामद किया गया है। शराब व बीयर एक पिकअप वैन पर लदे टमाटर के कैरेटों के बीच छुपाकर लायी जा रही थी। मौके से दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा को शराब की खेप लाये जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद चेकपोस्ट पर जांच तेज कर दी गयी थी। जांच के क्रम में सोमवार की सुबह टीम ने झारखंड की ओर से आ रही पिकअप वैन नंबर डब्ल्यूबी 37 सी 8567 को रोककर उसकी तलाशी लिया। तलाशी के क्रम में कैरेंटों के नीचे छुपाई गयी बीयर व शराब बरामद की गयी। कुल 2736 केन बीयर व 192 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी। जिसकी मात्रा क्रमश:...