पूर्णिया, मार्च 14 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के बिठनौली पूरब पंचायत अंतर्गत इस्लामपुर गांव के समीप एनएच 107 पर शुक्रवार रात में पिकअप वैन से टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी है। बाइक पर तीन लोग थे। जिसमें एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना बाद केनगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही गंभीर रूप घायल हुए दोनों युवक को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक केनगर थाना क्षेत्र के ही बिठनौली पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या- 7 स्थित नया टोला निवासी फटकन यादव का 22 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार यादव था। घायलों में गाँव के ही सोनेलाल यादव का 21 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार यादव एवं अनिल यादव का 22 वर्षीय ...