नवादा, अप्रैल 22 -- नवादा में एनएच-20 पर पिकअप वैन व टैंक लॉरी की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि तीन चार घायल हो गये। घटना मंगलवार की दोपहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरांट के समीप की है। मृतक की पहचान गोंदापुर के लड्डन के पुत्र के 24 वर्षीय पुत्र आजाद के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि एक पिकअप मार्बल लेकर बिहारशरीफ की ओर जा रहा था। इसी बीच खरांट के समीप पिकअप खराब हो गया। जिसे दूसरा पिकअप लाकर संचालक द्वारा मार्बल उस पर अनलोड किया जा रहा था। पिकअप वैन का इंजन नवादा की ओर था। यह भी पढ़ें- कार और ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन घायल, पेज 1 इसी दौरान उसी लेन में बिहारशरीफ की ओर जा रही एक तेल टैंकर ने सामने से पिकअप वैन को टक्कर मार दिया। जिसमें चालक समेत मार्बल अनलोड कर रहे पांच लोग घायल हो गये। इनमें से अधिक...