जहानाबाद, अप्रैल 20 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के पटना- औरंगाबाद मुख्य मार्ग में प्रसादी इंग्लिश के समीप अनियंत्रित पिकअप वैन पलट जाने के कारण एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मी को आनन -फानन में सदर अस्पताल लाया गया जहां पर इलाज किया गया है। घायलों में राहुल कुमार उम्र 24 वर्ष, रवि किशन कुमार उम्र 29 वर्ष, कृष्ण कुमार 20 वर्ष, नंदकुमार 23 वर्ष, शिव शंकर कुमार 20, नीतीश कुमार उम्र 16 वर्ष, विक्रम कुमार उम्र 18 वर्ष, गोलू कुमार उम्र 14 वर्ष, सभी वलीदाद के रहने वाले हैं। वहीं सूरज कुमार, छोटन कुमार मेहंदीया एवं धनेश कुमार भोजपुर के अगियाव के रहने वाले हैं। यह भी पढ़ें- पिकअप वैन पलटने से एक दर्जन लोग घायल सभी जख्मी का सदर अस्पताल के चिकित्सा के द्वारा इलाज किया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर विनीत रंजन ने बताया कि सड़क दु...