आदित्यपुर, जून 18 -- चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे (एनएच-33) स्थित दिरलंग के पास पिकअप वैन ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें जांता गांव के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग चूना राम लायेक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार शाम साढ़े छह बजे की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...