बेगुसराय, फरवरी 28 -- बीहट, निज संवाददाता। एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट संजीव द्वार के नजदीक शुक्रवार की देर रात पिकअप वैन की ठोकर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात जीरोमाइल से हाथीदह की ओर जा रही पिकअप वैन का चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और पेट्रोप पंप के पास स्थित ट्रांसफार्मर से जा टकराया। उक्त दुर्घटना में पिकअप वैन का चालक मटिहानी निवासी धर्मेन्द्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एफसीआई थाना की गश्ती टीम ने डायल 112 पुलिस की मदद से जख्मी ड्राईवर को इलाज के लिए बेगूसराय भेजा। रात में ही बिजली अधिकारियों को फोनकर लाइनमैन को बुलाकर ट्रांसफार्मर का लाइन काटा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बीहट नगर परिषद के वार्ड 29 जागीर मुहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित रही। पंपकर्मियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.