जामताड़ा, मार्च 11 -- पिकअप वैन के ठोकर से बाइक सवार गंभीर मिहिजाम, प्रतिनिधि।जामताड़ा मिहिजाम मुख्य मार्ग पर अमोई पुल के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि अपाची बाइक संख्या जेएच 21के 9463 से युवक जामताड़ा की ओर जा रहा था, तभी आसनसोल की ओर तेज रफ्तार से जा रही पिकअप वैन ने सामने से बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार छिटककर दूर जा गिरा। इस घटना में बाइक सवार को गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक और पिकअप वैन को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट ग...