हजारीबाग, जनवरी 31 -- बरही प्रतिनिधि। हजारीबाग रोड में युवराज होटल के पास पिकअप वैन की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान चंदवारा थाना क्षेत्र के चौराही गांव के मो अयुब पिता मो ऐनुल के रूप में हुई है। मो अयुब बाइक से चंदवारा थाना क्षेत्र के महतोआहर से हजारीबाग जा रहा था इसी दौरान एक पिकअप वैन ने उसे चपेट में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.