गया, सितम्बर 24 -- उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह डोभी थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ के समीप एक पिकअप वैन से 2135 लीटर स्पिरिट बरामद की। टीम ने चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि सूचना के आधार पर डोभी इलाके में छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रही पिकअप वैन को जांच के लिए रोका गया। तलाशी में 61 प्लास्टिक जार में रखी 2135 लीटर स्पिरिट बरामद हुई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बोकारो निवासी सत्यम कुमार और शंकर कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर उत्पाद पुलिस अवैध धंधे के किंगपिन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जब्त स्पिरिट, पिकअप और दोनों आरोपितों के खिलाफ मद्य निषेध कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...