चम्पावत, दिसम्बर 14 -- लोहाघाट। डिग्री कॉलेज मोटर मार्ग में पिकअप में मवेशियों के लिए रखी सूखी घास में आग लग गई। जिससे वाहन में रखी घास जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। रविवार को अपराह्नन करीब ढाई बजे रायनगर को जा रहे पिकअप में रखी घास में डिग्री कॉलेज मार्ग में जलनिगम कार्यालय के पास आबादी क्षेत्र आग लग गई। आग लगते देख आसपास के लोग सहायता के लिए पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...