गाजीपुर, मई 15 -- जमानियां। कोतवाली पुलिस 8 पशुओं से भरे एक पिकअप वाहन को पकडा। इस दौरान तस्कर भागने में सफल रहे। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि स्टेशन पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह गुरुवार की शाम वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पांडेय मोड़ से दिलदारनगर के तरफ से बिहार को जा रही एक पिकअप को रोका गया। पुलिस को देखकर तस्कर भाग निकला। गाड़ी से दो गाय, दो बछड़ा, 3 बछिया और एक बैल बरामद किया गया। वाहन स्वामी अभिषेक कुमार यादव पुत्र चंद्रशेखर सिंह यादव निवासी पठानपुर फतेहउल्लापुर है। उसकी तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- पिकअप वाहन में आठ पशु बरामद, तस्कर फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...