बांका, जुलाई 22 -- बांका, एक संवाददाता। जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन के गुप्त चैंबर से 253.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान टीम ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान पिकअप में बनाए गए विशेष गुप्त चैंबर से कुल 253.5 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को जब्त कर वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब की खेप के स्रोत और गंतव्य का पता लगाया जा सके। यह भी पढ़ें- Madhubani News: 432 लीटर नेपाली शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एव...