हापुड़, जनवरी 5 -- कोतवाली क्षेत्र के छिपीवाड़ा निवासी एक व्यक्ति का लोडिंग पिकअप वाहन अज्ञात वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि मोहल्ला छिपीवाड़ा निवासी अनीस ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि 30/31 की रात को उसने एनएच-24 पर स्थित पिलर संख्या-88 के पास में लोडिंग पिकअप वाहन लॉक लगाकर खड़ा किया था। सुबह के समय जब वह मौके पर पहुंचा तो वाहन चोरी हो चुका था। काफी खोजबीन करने के बाद भी पिकअप का पता नहीं लग सका था। अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.