गंगापार, मई 17 -- क्षेत्र के महुआरी खुर्द गांव में चोरों ने गोदाम के सामने खड़ी पिकअप वाहन पार कर दी। हैरानी की बात यह रही कि वाहन ले जाते समय आरोपी मौके पर एक बाइक छोड़ गए, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। भारतगंज कस्बे के शुक्रवारी बाजार निवासी सतीश चंद्र केशरवानी ने पुलिस को तहरीर दी कि वे रोज की तरह अपनी पिकअप महुआरी खुर्द गांव स्थित गोदाम के बाहर खड़ी कर दी थी। सुबह जब वह वहां पहुंचे, तो पिकअप गायब थी। पिकअप की जगह उसी स्थान पर एक अज्ञात बाइक खड़ी मिली। पीड़ित ने ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। संदिग्ध हालत में मिली बाइक को थाने में जमा करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वाहन चोरी करने वालों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...