मधुबनी, मई 11 -- फुलपरास। थाना क्षेत्र के सिजौलिया गांव के समीप एनएच 27 पर शनिवार की रात एक पिकअप के चालक के साथ लूट मामले में थाना पुलिस ने तीन अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि शनिवार रात्रि में पिकअप वैन लेकर चालक गौतम कुमार बेलसर माइल मुजफ्फरपुर से धान का बीज लेकर मनिहारी कटिहार के लिए चला था। यह भी पढ़ें- नाला रोड में युवक को बेरहमी से पीटा, आरोपी गिरफ्तारघटना का विवरण पिकअप वैन का चक्का सिजौलिया के निकट फट गया और स्टेपनी चक्का भी पंक्चर रहने के कारण अपने गाड़ी में चालक सो रहा था। जहां चार अपराधी करीब ढाई बजे रात में गेट खुलवा कर उसके साथ मोबाइल व रूपये ले लिया और फटे चक्का पर ही पिकअप ले जाने लगा जो कुछ दूरी पर जा कर ही रुक गया। जहां से अपराधी ने चालक को पकड़ कर एक आम बगीचा में ले गया और उसके ...