सोनभद्र, अप्रैल 4 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शनिवार को फुलवारी चौराहे के पास से पिकअप में लदे 10 पशुओं को बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने चार तश्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी विजय कुमार रजत, सुरेन्द्र बैठा, उमेश कुमार बैठा और राजेश बिन्द हैं। आरोपियों ने बताया कि वे सभी झारखंड के गढ़वा जनपद के निवासी हैं। वे पशुओं को झारखंड ले जाकर बेचने की योजना बना रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...