मिर्जापुर, मई 14 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पिकअप में लदे तीन मवेशी बरामद कर तस्कर को धर दबोचा। तस्कर मवेशियों को वध के लिए लेकर जा रहा था। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पशु तस्कर प्रयागराज जिले के हंडिया के सैदाबाद निवासी शंकर दयाल को गिरफ्तार किया है। उसके पास पिकअप से तीन मवेशी बरामद हुए। तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बरामद मवेशी को गोशाला में सुपुर्द किया गया है। यह भी पढ़ें- पिकअप से तीन गोवंश बरामद, तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...