मुजफ्फरपुर, मई 23 -- पारू। जगदीशपुर धर्मु गांव स्थित चौर से पुलिस ने शुक्रवार की रात एक पिकअप पर लोड 320 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पिकअप में बने तहखाने में शराब छुपाकर रखी गई थी। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पिकअप को देखकर पुलिस वहां पहुंची। इस दौरान चालक फरार हो गया। पिकअप में बने तहखाने से 320 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। थानेदार ने बताया कि फरार चालक और वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- पिकअप में बने तहखाने से 320 लीटर शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...