कुशीनगर, अक्टूबर 3 -- पकड़ियार बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कप्तानगंज-नौरंगिया रोड पर पचफेड़ा गांव के सामने दो पिकअप में हुए टक्कर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रवीन्द्र नगर भेजा गया।शुक्रवार को हाटा से छड़ लेकर कप्तानगंज के तरफ से इम्तेयाज पिकअप से बगही कुटी जा रहा था। वहीं मंझरिया से पिंटू सिंह पिकअप पर केला लेकर नौरंगिया के तरफ से गोरखपुर मंडी जा रहा था। पचफेड़ा गांव में पिंटू नींद लगने से अपना साइड छोड़ कर दूसरे साइड में जाकर इम्तेयाज के पिकअप में ठोकर मार दिया। टक्कर मारने के बाद पिकअप किसी तरह बगल में रखे ईंट के ढेर में जाकर रुका। इधर इम्तेयाज का छड़ लदा पिकअप रोड पर पलट गया। इसी दौरान नौरंगिया के तरफ से सोनू कुशवाहा निवासी रामपुर उम्र 35 वर्ष दूसरे गांव नौका टोला ...