गिरडीह, अप्रैल 20 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। मंडरो-कोदम्बरी मुख्य मार्ग पर हीरोडीह थाना क्षेत्र के मनिकबाद गांव के समीप रविवार को एक पिकअप मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हानि नहीं हुई। हालांकि चालक को मामूली चोट आई हैं। बताया जाता है कि उक्त वाहन बिहार से बैटरी में उपयोग होनेवाला पानी लोड कर मंडरो होते हुए कोदम्बरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे से होते हुए खेत में जा पलटी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...