पिकअप-बाइक भिडंत में एक की मौत, एक गंभीर घायल
आगरा, मई 25 -- कोतवाली क्षेत्र में अलीगंज मार्ग स्थित गांव गूंदरागंज के पास सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बकरों से लदी पिकअप वाहन और बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली भेजा गया। पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम पिकअप-बाइक भिड़ंत में 25 वर्षीय श्रीकृष्ण पुत्र रघुवीर शाक्य की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 35 वर्षीय देवसिंह पुत्र तोताराम निवासी ग्राम रुस्तमपुर थाना पटियाली गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह दोनों युवक पटियाली से डीजल लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अलीगंज की ओर से आ रही बकरों से भरी पिकअप का अचानक टायर फट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर बाइक से जा टकराया। दुर्घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.