मधुबनी, अप्रैल 16 -- भरत प्रसाद लौकही। लौकही थाना के मंसापुर के निकट एनएच 227 पर गुरूवार को दिन के करीब साढ़े बारह बजे एक पिकअप पलट गई। इससे जा रहे एक महिला सहित चार लोग जख्मी हो गया। जख्मी मुन्नी देवी, रोहन कुमार ने बताया कि वे लोग पंडौल थाना के भवानीपुर के रहने वाले है। सभी झहुरी मेला में दुकान करने आये थे। वे लोग पिकअप पर बचे हुए सामानों को लादकर वापस घर जा रहे थे। मंसापुर के निकट एक बाइक गुजर रही थी, उसे बचाने के चक्कर में पिकअप चालक ने अपना संतुलन खो दिया और सामान से लदी सड़क किनारे पलट गई। यह भी पढ़ें- दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत सभी को काफी चोटें लगी। एक बच्चा का हालत गंभीर है। इधर सूचना पर पहुंची लौकही थाना पुलिस ने अपनी गाड़ी से सभी जख्मियों को इलाज के लिए लौकही सीएचसी ले गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...