पाकुड़, मार्च 9 -- हिरणपुर। मोहनपुर मोड़ से मोहनपुर की ओर जा रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन संख्या जेएच16के/4256 के चालक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण वाहन सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि वाहन मोहनपुर की ओर जा रहा था। तभी चालक का नियंत्रण वाहन पर नहीं रह पाया और पिकअप पलट गई। घटना के बाद वाहन को भी उठा लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.