जौनपुर, मार्च 17 -- सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी से लखनऊ जा रही एक पिकअप बछुआर गांव के पास हाईवे पर सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सीतापुर निवासी सोनू और सोहन के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल उपचार के लिए बदलापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की। पिकअप वैन वाराणसी से लखनऊ की ओर टेंट का सामान लेकर जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन पलट गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने पहुंचकर बहाल करा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...