मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- गायघाट, एक संवाददाता। जारंग में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर पिकअप पर लोड भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। मौके से चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। गायघाट थानेदार राजा सिंह ने बताया कि शराब लदी पिकअप मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी, जिसे जारंग के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान बिस्कुट के कार्टन के नीचे से 744 लीटर शराब बरामद हुई। गिरफ्तार चालक बोचहां थाने के बल्थी निवासी अरुण राय ने पूछताछ में बताया कि वह दरभंगा से शराब लेकर मुजफ्फरपुर जा रहा था। थानेदार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार चालक को जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.