मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- गायघाट। मैठी स्थित एक लाइन होटल के पास से पुलिस ने पिकअप पर लोड 630 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। फर्नीचर एवं घरेलू सामान के अंदर शराब छुपाकर रखी थी। पुलिस ने मौके से उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी शुभम तिवारी, मुजफ्फरपुर के बोचहां निवासी सोनू कुमार व समस्तीपुर जिले के रोसड़ा निवासी पिंकू महतो को गिरफ्तार किया है। थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि कुल 70 कार्टन शराब बरामद हुई है। शराब व पिकअप जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...