हाजीपुर, मार्च 31 -- सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. देसरी थाना की पुलिस ने देसरी बाजार के कृष्णा चौक के पास पिकअप पर लदे 1820 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी, कि एक उजला रंग के पिकअप पर देशी चुलाई शराब लोडकर गाजीपुर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर उक्त पिकअप को जब रोका गया और तलाशी ली गई तो ऊपर जुट के 14 बोरे में 970 और प्लास्टिक के उजला रंग के बोरा में 840 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुआ। उधर, पिकअप के चालक और ऊपर सवार एक अन्य युवक पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर भाग निकला, जिसको लेकर चालक और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...