बलिया, जून 28 -- बलिया। दुबहड़ पुलिस ने रविवा को जनेश्वर मिश्र सेतु के पास से पिकअप पर लदे गौवंश के साथ नगवां निवासी अरुण प्रसाद को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि वाहन पर लदे पांच गौवंश को बरामद किया गया है। इस मामले में तस्कर के खिलाफ पशु क्रुरता और गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। पुलिस के अनुसार तस्कर पशुओं को बिहार लेकर जा रहा था। पिकअप को पुलिस ने एमवी एक्ट में सीज कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...