झांसी, जुलाई 13 -- झांसी, संवाददाता। पूंछ थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर एनएच पर गांव सेसा के पास तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने स्कूटी सवारों का कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पूंछ के गांव बडेरा रोड निवासी वर्षा देवी किसान है। बीती देर शाम वह अपनी बेटी बेटी मुस्कान के के साथ सेसा गांव स्थित खेत पर काम से जा रही थी। जैसे ही मुस्कान स्कूटी लेकर हाइवे पर सेसा मोड़ पर पहुचीं, तभी पीछे से तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कूटी के परखचे उड़ गए। वहीं वर्षा और मुस्कान गाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर लोग मदद को दौड़े। राहगीरों की मदद दो क...