हरदोई, मई 12 -- सांडी। नाउ पुरवा गांव निवासी रामदुलारे ने बताया कि उनके बेटे रोहित का 13 मई को तिलक कार्यक्रम है। बहन मोहिनी की शादी भी तय है। इसी सिलसिले में वह बाजार जाने के लिए बाइक पर निकला था। गांव के बाहर पुलिया के पास वह अपनी बाइक लेकर खड़ा था। तभी बिलग्राम की तरफ से आए पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने पिकअप को हिरासत में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...