पूर्णिया, जून 2 -- धमदाहा, एक संवाददाता। पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच-65 पर धमदाहा थाना क्षेत्र के कठबजरा मोड़ के समीप सोमवार रात करीब आठ बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान धमदाहा निवासी 55 वर्षीय सुरेश पासवान के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल दिलीप पासवान मीरगंज थाना क्षेत्र के गरारी गांव के निवासी हैं। घटना के बाद दोनों घायलों को परिजन तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- टेम्पो की ठोकर से बाइक सवार महिला समेत ...