सीवान, जनवरी 27 -- आंदर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के समीप शनिवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान गोंठी गांव निवासी अनूप कुमार कुशवाहा (32) वर्ष के रूप में हुई है। वहीं, घायल महिला की पहचान रंजाति देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में जानकारी मिली कि युवक अपने साथ बाइक पर गांव की एक महिला को बिठाकर हसनपुर से घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई, जहां पीछे से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने युवक को कुचल दिया। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने दोनों को खून से लथपथ को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने युवक ...