संभल, मार्च 3 -- बहजोई थाना क्षेत्र के पंवासा-कैलादेवी रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को एंबुलेंस की मदद से संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ततारपुर घोसी निवासी 55 वर्षीय रोशन पुत्र भागीरथ अपने गांव से पंवासा किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप चालक ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोशन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने पिकअप वाहन का पीछा कर चालक समेत वाहन को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है। पंवासा चौकी इंचार्ज ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.