शामली, फरवरी 12 -- कस्बे के बुढ़ाना मार्ग पर मुजफ्फरनगर के शाहपुर कसेरवा निवासी असलम पुत्र बाबर अली अपनी बाइक से कांधला से गांव लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। राहगीरों ने सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस बुलाई। घायल असलम को पहले कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...