सीतापुर, मार्च 7 -- अटरिया/ सिधौली संवाददाता । सिधौली इलाके में शनिवार को तेज रफ्तार पिकप ने बाइक में टक्कर मारी। टक्कर से बाइक सवार माता पिता और दो वर्ष की बेटी उछलकर दूर जा गिरी। हादसे में मासूम की मौत हो गयी वही माता पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर हादसे के बाद भाग रही पिकअप को राहगीरों ने दौड़ाकर पिकप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कमलापुर के जयरामपुर निवासी शमसुद्दीन अपनी पत्नी राबिया व बेटी उमेरा दो वर्ष के साथ शनिवार को सराय स्थित ससुराल गए थे।शाम को तीनों लोग बाइक से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। शमसुद्दीन सिधौली से लखनऊ सीतापुर हाईवे पर गढ़िया हसनपुर के पास पहुचे ही थे तभी तेज रफ्तार पिकप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार तीनो लोग उछल कर सड़क पर जा गिरे।हादसा देख अफरा तफरी मच गई राहगीरों को जुटता देख आरोपी चालक ने पिक...