अमरोहा, अप्रैल 10 -- गजरौला, संवाददाता। एक तेज रफ्तार पिकअप ने फाजलपुर रेलवे फाटक का बूम तोड़ दिया। गेटमैन ने आसपास के लोगों की मदद से पिकअप को पकड़ने की कोशिश की और कंट्रोल को घटना की सूचना दी। वहीं बूम टूटने की वजह से गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन को धीमी गति से निकाला गया।गुरुवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे फाजलपुर रेलवे फाटक का गेटमैन अमित कुमार गढ़वाल एक्सप्रेस पास कराने के लिए फाटक बंद कर रहा था। तभी मंडी धनौरा दिशा की ओर से आ रहे पिकअप चालक ने एक तरफ का फाटक का बूम तोड़ दिया। यह देखकर गेटमैन ने आसपास के लोगों की मदद से पिकअप चालक को रोकने की कोशिश की और स्टेशन कंट्रोल को बूम टूटने की सूचना दी। उधर फाटक का बूम टूटने के बाद गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन को धीमी गति से निकाला गया। आरपीएफ के थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि पिकअप के चालक के खिलाफ रिपोर्ट...