मुरादाबाद, जनवरी 9 -- घने कोहरे के चलते शुक्रवार सुबह पिकअप और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दंपति और उनका बेटा घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव राघूवाला निवासी अब्दुल लतीफ, पत्नी अकीला और पुत्र शाने आलम के साथ शुक्रवार की सुबह 9 बजे जनपद रामपुर के दढ़ियाल क्षेत्र में जा रहे थे। ठाकुरद्वारा अलीगंज मार्ग पर जैसे ही उनकी कार पीलकपुर गुमानी से आगे पहुंची तभी घने कोहरे के चलते पिकअप ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपति और उनका बेटा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने अकीला की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें हायर सेंटर के...