सहारनपुर, फरवरी 12 -- कोतवाली मंडी क्षेत्र के आली की चुंगी पर पिकअप ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा चालक सहित दो बच्चे और एक महिला घायल हो गई। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया गया। घटना बुधवार देर रात की है। बताया जाता है कि कोतवाली मंडी क्षेत्र में आली की चुंगी के पास पिकअप ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में पुरानी मंडी निवासी ई-रिक्शा चालक मतलूब, नदीम कॉलोनी निवासी शाईना, उसकी बेटी गुलस्तिा और बेटा शफीक घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों ने एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया है। बताया जा रहा है कि पिकअप पीछा राज्यकर विभाग की टीम कर रही थी, जिसकी वजह से चालक पिकअप को तेजी से दौड़ा रहा था। इसी वजह से उसने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी का कहना है कि घ...