कौशाम्बी, जनवरी 7 -- संदीपन घाट थाने के काजीपुर बाजार के समीप जीटी रोड पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार लकड़ी लदी पिकअप बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी पर सवार एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चरवा थाने के तलरी मजरा सैयद सरावां गांव निवासी रामबरन मजदूरी करता है। बुधवार को वह पिकअप पर कटी हुई लकड़ियों को लादने के लिए गया था। लकड़ियां लादने के बाद वह पिकअप पर पीछे बैठकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। रामबरन लकड़ियों के नीचे दब गया, जिससे उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल मजदूर को बाहर निकाला और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया...