लखनऊ, जनवरी 19 -- मलिहाबाद, संवाददाता। लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर मलिहाबाद चौराहे के पास सोमवार सुबह प्लाई बोर्ड लादकर ले जा रहे पिकअप डाला अनियंत्रित होकर पलट गया, इसकी चपेट में एक ई-रिक्शा आ गया। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मलिहाबाद में भर्ती करवाया है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे महिंद्रा पिकअप डाला लकड़़ी के प्लाइबोर्ड लादकर लखनऊ की ओर जा रहा था। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान बाईं ओर से गुजर रहा एक ई-रिक्शा भी उसकी चपेट में आ गया। जिसमें सवार यात्री घायल हो गए। हादसे में मलिहाबाद निवासी सहाबुद्दीन, नई बस्ती धनेवा मलिहाबाद निवासी श्याम किशोर, दानिश अली और कलुआखएड़ा गांव के अशर्फीलाल जख्मी हो गए। इसके अलावा गदियाना हसनगंज उन्नाव निवासी खुशबू, उनका दो वर्षीय बेटा उमर और रि...