सीतामढ़ी, मार्च 15 -- पुपरी। पुपरी-सीतामढ़ी स्टेट हाइवे पर विरौली चौक के समीप शुक्रवार की रात पिकअप ट्रॉली बैंड के ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के दौरान जख्मी युवक की मौत हो गयी। जख्मी बाइक सवार विरौली गांव के शत्रुघ्न महतो के पुत्र सीताराम महतो 26 वर्ष को इलाज के लिए पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक ने जख्मी सीताराम महतो का उपचार करते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सक ने जख्मी को मृत घोषित कर दिया है। मृतक के शव को पोष्टमार्टम के बाद शनिवार को उसके परिजन को सौंप दिया है। पुलिस ने पिकअप ट्रॉली बैंड को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार ट्रॉली बैंक पिकअप चालक तेजी से पश्चिम की ओर जा रहा था। उसी समय विरौली के सीताराम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.